HomeMarqueeजोधपुर में विजय दशमी पर आरएसएस ने मनाया स्थापना दिवस

जोधपुर में विजय दशमी पर आरएसएस ने मनाया स्थापना दिवस

विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस सूर्यनगरी जोधपुर में भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जोधपुर के पोलो ग्राउंड मैदान में विजयदशमी पर्व में दस हजार से अधिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ शिरकत की। इस अवसर पर शस्त्र पूजा करने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन किए गए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की अवसर पर जोधपुर के पोलो ग्राउंड मैदान पर जोधपुर में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर द्वारा आयोजन किया गया है।

मेजर जनरल राणु सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसवेक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल मौजूद रहे।

जोधपुर के रातानाडा स्थिल पोलो ग्राउंड में यह आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित संघ के प्रमुख दायित्व वान कार्यकर्ता मौजूद रहे। संघ पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बड़े संघ कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी अनुशासन की हर बार की तरह पालना की। सातवी पंक्ति में साधारण कार्यकर्ता की तरह शेखावत बैठे नजर आए।

इस विराट और विशिष्ट आयोजन में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष और निर्मल गहलोत भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular