Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeNationalअनिकेत के इलाज के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन, भूख...

अनिकेत के इलाज के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन, भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी

आरजी कर कांड में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी है। 120 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद गुरुवार रात गंभीर हालत में जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि धर्मतला में छह अन्य डॉक्टरों की भूख हड़ताल अभी भी जारी है।

अनिकेत की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उनके इलाज के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। आरजी कर अस्पताल के सीसीयू प्रमुख डॉ. सोमा मुखोपाध्याय के नेतृत्व में बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें निफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. कानाइलाल कर्मकार, मेडिसिन विभाग के डॉ. सुदीप्त बंद्योपाध्याय, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विश्वदीप मजूमदार और डॉ. सुजॉय कुमार राय शामिल हैं।

धर्मतला में छह अन्य डॉक्टरों तनया पांजा, स्नेघा हाजरा, सायंतनी घोष हाजरा, अनुस्तुप मुखोपाध्याय, अर्णब मुखोपाध्याय और पुलस्त्य आचार्य की भूख हड़ताल अब भी जारी है। भूख हड़ताल रखने वाले डॉक्टरों ने अपनी मांगें पूरी होने तक डटे रहने की घोषणा की है।

उधर, शुक्रवार सुबह ‘ ज्वॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य क्षेत्र में जूनियर और सीनियर डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। पत्र में बताया गया कि पिछले तीन दिनों से डॉक्टरों ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखा लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular