HomeMarqueeरिश्तेदार बता भाजपा विधायक पति से 25 हजार की ठगी

रिश्तेदार बता भाजपा विधायक पति से 25 हजार की ठगी

जिले में वारिसलीगंज इलाके के लोगों को ठगी का शिकार बनाने में के लिए नया स्कैम चल रहा है। जिसका शिकार वारिसलीगंज भाजपा विधायक पति सह पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह भी हो चुके हैं।

इसकी सूचना गुरुवार को थाने में देखकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बाबत अखिलेश सिंह के द्वारा वारिसलीगंज थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। ठग शिकार बनाने वाले व्यक्ति को उसके ही किसी रिश्तेदार की आवाज में किसी बीमारी के इमरजेंसी का हवाला देते हुए राशि की ठगी की गई है।

इस बाबत विधायक अरुणा देवी के प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विधायक पति अखिलेश सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जो उनके एक रिश्तेदार की आवाज में बोल रहा था। फोन करने वाला व्यक्ति ने रिश्ते में भाई होने की बात करते हुए कहा कि मां अस्पताल में भर्ती है। इसके इलाज के लिए 50 हजार की तत्काल आवश्यकता है।

अपने रिश्तेदार की परेशानी समझ कर विधायक पति ने कहा कि अभी तत्काल 25 हजार पॉकेट में है। कहो तो भेज दें। इस पर ठग ने एक स्कैनर भेज दिया और राशि भेज देने का आग्रह किया। जिस पर विधायक पति ने उक्त स्कैनर पर 25 हज़ार रुपये भेज दिया।

कुछ देर बाद ठगी का शिकार होने के आशंका के बाद संबंधित रिश्तेदार के घर फोन किया गया। तब पता चला कि उसकी मां का तो पांच साल पहले निधन हो चुका है। विधायक पति द्वारा स्थानीय थाना में अज्ञात ठगों के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर आवेदन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular