HomeMarqueeअवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पुलिस ने अवैध पटाखा कारखाना का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 70 पेटी अवैध पटाखे और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, आगामी त्यौहारी मौसम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है, जिसके चलते पुलिस सत्यापन व चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया हुआ है।

इसी के परिणामस्वरूप कलियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनौरी चौकी क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सूचना पर छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त किया। इसी के साथ पुलिस ने 70 पेटी अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए दोनों आरोपित फैक्ट्री के संबंध में पुलिस द्वारा लाइसेंस व अन्य कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाए।

बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आबादी के बीच पटाखा बनाने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रॉ मैटेरियल व पटाखा फैक्ट्री को सील कर मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के नाम नोमान लक्सर 27 वर्ष निवासी मुखियालीपुर थाना व सुहैल 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular