Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeगृह विभाग ने आठ जेलों में जीर्णोद्धार के लिए राशि की आवंटित

गृह विभाग ने आठ जेलों में जीर्णोद्धार के लिए राशि की आवंटित

राज्य के आठ जेलों में जीर्णोद्वार के काम को लेकर झारखंड गृह विभाग ने 3.24 करोड़ की राशि आवंटित की है। गृह विभाग ने कहा है कि इस राशि की निकासी और खर्च करने की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक की होगी। जिला अधीक्षक संबंधित जिला कोषागार से राशि निकासी कर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के खाते में ट्रांसफर करायेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची में बाउंड्री वॉल की मरम्मत 84 लाख रुपये, खूंटी जेल में टॉयलेट मरम्मति का कार्य 22 लाख रुपये, घाटशिला जेल में अस्पताल की मरम्मति 22 लाख रुपये, जामताड़ा जेल में अस्पताल भवन की मरम्मति 62 लाख रुपये, सरायकेला जेल में अस्पताल का जीर्णोद्वार 23 लाख रुपये, खूंटी जेल में अस्पताल की मरम्मति 11 लाख रुपये, बोकारो के चास जेल की मरम्मति 48.45 लाख रुपये, कोडरमा जेल में अस्पताल का जीर्णोद्वार 30.43 लाख रुपये और पलामू जेल में अस्पताल की मरम्मति 21.84 लाख रुपये से किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular