Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeBusinessग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,626.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 114.30 अंक यानी 0.65 प्रतिशत उछल कर 17,683.98 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 41,407.68 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,273.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,465.25 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 181.01 अंक यानी 0.97 प्रतिशत उछल कर 18,699.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। जापान, कोरिया, इंडोनेशिया और चीन के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से आज निक्केई इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में कारोबार नहीं हो रहा है।

आज के कारोबार में फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,461.50 में अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,808.84 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.55 प्रतिशत उछल कर 1,432.16 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत टूट कर 3,547.80 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,323.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular