Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeSliderजन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, गडकरी, योगी सहित कई नेताओं...

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, गडकरी, योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हरसंभव मदद करें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,’ जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं।’

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने धामी को एक व्यावहारिक नेता बताते हुए कहा कि वह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देवभूमि का वास्तविक स्वरूप संरक्षित रहे। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से पार्थना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ सहित देश भर के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री धामी को स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular