HomeMarqueeसरूपथार में अमृत सरोवर में डूबा युवक

सरूपथार में अमृत सरोवर में डूबा युवक

जिले के सरूपथार के दिघाली चाय बागान में स्थित अमृत सरोवर तालाब में गिरने के बाद एक युवक लापता हो गया। लापता हुए युवक की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आज बताया कि विशाल सिंह पक्षियों का शिकार करने के लिए अमृत सरोवर तालाब के पास गया था। शिकार पर जाते समय अमृत सरोवर में गिरने के बाद से विशाल लापता है।

विशाल सिंह का घर बरपथार नंबर 2 गांव में बताया गया है। स्थानीय लोगों ने अमृत सरोवर में काफी देर तक उसकी तलाश की। लेकिन विशाल नहीं मिला। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस के साथ पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular