Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeसूरत में गणपति पंडाल पर पथराव के बाद 27 लोग हिरासत में

सूरत में गणपति पंडाल पर पथराव के बाद 27 लोग हिरासत में

सूरत के सैयदपुरा वरियावी बाजार में एक गणपति पंडाल पर रविवार देर रात पथराव किया गया। वरियावी चा राजा के रूप में प्रख्यात गणपति प्रतिमा पर मुस्लिम युवकों ने पथराव किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

आयोजकों ने सभी पत्थरबाजों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद सभी आरोपितों को सैयदपुरा चौकी ले जाया गया। बाद में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और सैयदपुरा चौकी का घेराव किया गया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर और 10 से अधिक अश्रुगैस के गोले छोड़कर भीड़ का खदेड़ दिया। पथराव की घटना में डीसीपी विजय गुर्जर समेत 10 से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस पर आसपास के घरों से भी पथराव किए गए।

मामले में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि पथराव की घटना में अभी तक 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर शांतिपूर्ण स्थिति है। पुलिस का सख्त पहरा बिठा दिया गया है। घटनास्थल पर वज्र वाहन भी तैनात किया गया है। सोमवार सुबह शांतिपूर्ण माहौल में श्रीजी की आरती की गई।

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि शहर पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। गुजरात की शांति को भंग करने की किसी को इजाजत नहीं है। संघवी ने कहा कि कई लोगों ने घरों में ताला मार दिए थे, लेकिन उन्हें भी पकड़ लिया गया है। संघवी ने कहा कि भले जितना ताला मारना हो मार दें, ताला तोड़कर हम उन्हें बाहर निकालेंगे। पथराव करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी भगीरथ गढवी ने कहा कि जिन लोगों ने पथराव किया है, उन्हें उन्हीं के क्षेत्र से पकड़ा गया है। सभी आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, इस घटना की विश्व हिंदू परिषद ने निंदा की है। रविवार रात आरती में विघ्न के बाद सोमवार तड़के 2 बजे गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, महापौर दक्षेश मावाणी, पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गेहलोत की मौजूदगी में आरती की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular