HomeMarqueeमानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म ,तीनों आरोपित गिरफ्तार

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म ,तीनों आरोपित गिरफ्तार

डभरा थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव में मानसिक विक्षिप्त युवती से तीन शराबी युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपितों पर धारा 70 (1),127 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है ।ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक शराब के आदी हैं और आदतन बदमाश हैं। इनके विरूद्ध चोरी का मामला भी दर्ज है।

डभरा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता दिमागी रूप से कमजोर है।सोमवार की देर शाम आरोपित युवक मदन माली, गणेश माली और बोटलाल माली उसे बहला फुसलाकर गांव के एक सूने मकान में ले गए और बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया।युवती ने जब शोर मचाया तो गांव में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवती को छुड़ाया। आरोपित युवक मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने आरोपितों को पकड़ा और पुलिस को जानकारी दी। डभरा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular