HomeMarqueeशराबी पति की मारपीट से क्षुब्ध महिला ने दो पुत्रियों के साथ...

शराबी पति की मारपीट से क्षुब्ध महिला ने दो पुत्रियों के साथ खाया जहरीला पदार्थ

जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात घरेलू विवाद व पति द्वारा मार पीट करने से परेशान महिला ने पहले अपनी दो मासूम पुत्रियों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर 112 नंबर पुलिस तथा कोतवाली बिंदकी पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की नौधी खेड़ा गांव में घरेलू विवाद से क्षुब्ध महिला राधिका देवी (32) पत्नी जय सिंह ने बीती रात गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला ने अपनी दो पुत्री शगुन देवी (09) तथा तृषा देवी (05) को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। तीनों को हालत बिगड़ गई। परिजनाें ने तीनाें काे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची महिला व उसकी पुत्रियाें से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीता है, मारता पिटता है इसलिए उसने स्वयं जहरीला पदार्थ खाया और दोनों पुत्री को भी खिला दिया।

क्षेत्राधिकारी वीर ने बताया कि दाे बेटियाें काे जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इस सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुँच कर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांचोपरांत उचित काननी कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular