Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeNationalतमिलनाडु में फर्जी एनसीसी शिविर में 13 लड़कियों का यौन शोषण पर...

तमिलनाडु में फर्जी एनसीसी शिविर में 13 लड़कियों का यौन शोषण पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी से “फर्जी एनसीसी शिविर में 13 लड़कियों का यौन शोषण” शीर्षक वाली एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने बुधवार को डीजीपी चेन्नई को निष्पक्ष, समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक कानूनों के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। एनसीडब्ल्यू ने एक्स पर जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस और राज्य सरकार से 3 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है।

तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को एक फर्जी एनसीसी कैंप में 13 लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया। यौन शोषण के इस मामले में तमिलनाडु पुलिस ने कृष्णागिरी जिले के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल और दो टीचरों सहित 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। यह एनसीसी कैंप स्कूल के ही कैंपस में लगाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular