HomeNationalअदालत ने के कविता की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाई

अदालत ने के कविता की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाई

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े सीबीआई के मामले में बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दिया है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वो 14 अगस्त तक चार्जशीट के पेजों की नंबरिंग कर दे। उसके बाद चार्जशीट की प्रति आरोपितों के वकीलों को सौंपें।

आज के कविता की सीबीआई के मामले में न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, इसलिए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता शामिल हैं। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है। आज ही सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में जमानत दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular