HomeNationalमुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी घायल, सिपाही को गोली लगी

मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी घायल, सिपाही को गोली लगी

चौक कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की बीती रात पच्चीस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में गोली लगने से एक सिपाही और हिस्ट्रीशीटर घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रात करीब एक बजे गर्रा नदी के पास डेयरी वेस्ट प्रवन्धन केन्द्र के पास पुलिस और पच्चीस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुवेक उर्फ सुवेग वर्मा के बीच मुठभेड़ हो गई। हिस्ट्रीशीटर की ओर की गई फायरिंग में आरक्षी दीपेन्द्र चौधरी के बाएं हाथ में गोली लग गई और वो घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में हिस्ट्रीशीटर के दाहिने पैर में गोली लगने से वो वहीं गिर गया। पुलिस ने घायल हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसे और घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एएसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और कुछ चले हुए खोके बरामद हुए है। हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध जिले के अलग-अलग थानों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना सदर बाजार पर दर्ज एक मामले में हिस्ट्रीशीटर वांछित चल रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular