Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeLucknowलखनऊ में बीच सड़क पर महिला ने लगाई आग, हालत नाजुक

लखनऊ में बीच सड़क पर महिला ने लगाई आग, हालत नाजुक

गौतमप्पली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डालकर खुद को आग लगा ली है। वह अपने एक साल के बच्चे को भी साथ लायी थी। परिवारिक विवाद के बाद न्याय के लिए मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में आयी थी। पुलिस ने झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि उन्नाव जनपद में थाना पुरवा की ग्राम छत्ताखेड़ा की रहने वाली अंजली जाटव अपने एक साल के बेटे को लेकर यहां पर आयी थी। वि​क्रमादित्य मार्ग पर 19बीडी चौराहे के पास महिला ने ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन—फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह मालूम हुआ है कि महिला परिवारिक समस्या से पीड़ित थी। इसी वजह से उन्होंने यहां पर आकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular