Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeNationalकेंद्रीय गृहमंत्री शाह कल रांची में विधानसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

केंद्रीय गृहमंत्री शाह कल रांची में विधानसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

आगामी अक्टूबर-नवंबर में संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा का लगातार दाैरा हाे रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह कल (20 जुलाई) रांची पहुंच रहे हैं। वो विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

शाह भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने लिए धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान जाएंगे। यहां पर शाह भाजपा के 26 हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले झारखंड से चुनाव जीते सांसदों का अभिनंदन करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरेंगे। अमित शाह लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे। इसके बाद पुणे रवाना होंगे।

अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय भी जाएंगे। यहां पर वो कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। झारखंड के भाजपा नेताओं के अनुसार, देश में पहली बार किसी राज्य में इतनी विस्तृत कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इसमें प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष व सचिव हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular