HomeNational4821 श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए...

4821 श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना

अमरनाथ गुफा तीर्थ यात्रा के लिए 4821 श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु आज सुबह 150 वाहनों के काफिले में बेस कैंप से रवाना हुए। इस जत्थे में 3259 पुरुष, 1482 महिलाएं, 8 बच्चे, 63 साधु और 9 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 1731 श्रद्धालु सुबह 3ः16 बजे बालटाल आधार शिविर और 3090 श्रद्धालु सुबह 4 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे। अभी तक 3.50 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

डोडा जिले के देसा इलाके में घात लगाकर किए गए हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत सहित हाल की आतंकी घटनाओं के बाद बेस कैंपों और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा, क्षेत्र प्रभुत्व, मार्ग तैनाती और चौकियों सहित व्यापक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular