Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeSliderउत्तराखंड में शासन स्तर पर 15 आईएएस सहित 17 अधिकारियों का तबादला

उत्तराखंड में शासन स्तर पर 15 आईएएस सहित 17 अधिकारियों का तबादला

उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को 15 आईएएस सहित कुल 17 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। देर रात इसके आदेश जारी किए गए।

मंगलवार रात्रि जारी स्थान्तरण आदेश में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन से अपर मुख्य सचिव आवास और हटा दिया गया है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम को वर्तमान दायित्व के साथ सचिव, आवास,आयुक्त, आवास, मुख्य प्रशासक, उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है।

रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव शहरी विकास को बदल दिया गया है। शेष दायित्व यथावत है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद गृह विभाग की जो जिम्मेदारी सचिव दिलीप जावलकर को दी गई थी वह अब उनसे वापस ले ली गई है। शैलेश बगौली से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी बदलकर सचिव गृह व कारागार सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रतिनियुक्ति से उत्तराखंड वापस लौटे सचिव नितेश झा को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी दी गई है। दिलीप जावलकर से गृह विभाग हटाकर उन्हें सहकारिता और सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को पशुपालन मत्स्य और दुग्ध विकास की जिम्मेदारी दी गई है। रविनाथ रमन से तकनीकी शिक्षा हटा लिया गया है।

रजीत कुमार सिन्हा से आपदा विभाग हटाकर उन्हें सचिव तकनीकी शिक्षा दिया गया है। हरिश्चंद्र सेमवाल से पंचायती राज विभाग हटाकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के साथ आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी मिली है। चंद्रेश यादव से संस्कृत शिक्षा और महिला सशक्तिकरण विभाग हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है। बृजेश कुमार संत से सचिव समाज कल्याण बदलकर सचिव परिवहन की जिमेदारी मिली है। डॉ नीरज खैरवाल से सचिव नियोजन हटाकर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिली है।

विनोद कुमार सुमन से सचिव, कृषि एवं कृषक हटाकर सचिव, वित्त, सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास सचिव, निदेशक आडिट,राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, परियोजना निदेशक, बाह्य सहायतित परियोजनायें-2 की जिम्मेदारी मिली है।

डॉ सुरेंद्र नारायण पांडे से सचिव आवास आयुक्त बदलकर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी मिली है।

आईटीएस दीपक कुमार को सचिव जनगणना और सचिव संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है। आईएफएस पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव जलागम की जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular