Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाइक-मोपेड की टक्कर में युवक की मौत

बाइक-मोपेड की टक्कर में युवक की मौत

गम्भीर रूप से घायल मोपेड सवार ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा आही गेट के पास बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल व मोपेड के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और मोपेड सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जनपद के राजातालाब थाना क्षेत्र के परसुपुर गांव निवासी बाइक सवार आशीष कुमार पटेल (30) पुत्र कमला पटेल बीती बुधवार की देर रात वाराणसी की ओर जा रहा था। आही ग्रामसभा गेट के पास सामने से आ रही मोपेट से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और मोपेड सवार अजीत सिंह (50) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चड़िया गम्भीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजन को घटना की सूचना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular