Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomePoliticalपीएम मोदी की योगी के लिए शुभकामना

पीएम मोदी की योगी के लिए शुभकामना

सीएम योगी के जन्मदिन पर गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पीयूष गोयल किरण रिजिजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसमें अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा त्रिपुरा के सीएम प्रो. डॉ माणिक साहा छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

पीएम मोदी ने लिखा पोस्ट

पीएम मोदी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

वहीं प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर सीएम योगी ने भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना साकार हो रही है।

बधाइयों का लगा तांता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसमें अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के सीएम प्रो. डॉ माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी की शुभेच्छाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आपकी शुभकामनाएं मुझे आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को पूर्ण करने में सदैव प्रेरणा प्रदान करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular