Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeLucknowलोस चुनाव : बिजनौर और बागपत में चल गया आरएलडी का जादू,...

लोस चुनाव : बिजनौर और बागपत में चल गया आरएलडी का जादू, बनाई बढ़त

उत्तर प्रदेश में भाजपानीत एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की बिजनौर और बागपत सीटों पर बढ़त बना रखी है। बिजनौर से आरएलडी के चंदन कुमार और बागपत से डॉ.राजकुमार सांगवान मैदान में हैं। दोनों सीटों पर आएलडी का मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों से है। बता दें, एनडीए गठबंधन में आरएलडी के खाते में दो सीटें बिजनौर और बागपत हैं। चुनाव आयोग के 12 बजे तक आंकड़ों के मुताबिक इन दोनों सीटों पर आरएलडी आगे है।

बिजनौर में चंदन ने ली बढ़त

बिजनौर संसदीय सीट पर आरएलडी के चंदन कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के दीपक से 20,184 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। बसपा के विजेन्दर सिंह आंकड़ों में फिलहाल तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। 2019 के आम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मलूक नागर ने ये सीट जीती थी।

बागपत में डॉ. सांगवान ने बढ़ाया फासला

आरएलडी की परंपरागत सीट माने जाने वाली बागपत पर डॉ.राजकुमार सांगवान ने 55 हजार से ज्यादा की बढ़त ले रखी है। सपा के अमर पाल दूसरे और बसपा के प्रवीण बंसल दौड़ में तीसरे स्थान पर हैं। इस सीट पर कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। 2014 और 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्य पाल सिंह ने यहां जीत का कमल खिलाया था।

गौरतलब है,चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिजनौर और बागपत में आरएलडी का जादू चलता हुआ दिख रहा है। हालांकि अब अंतिम नतीजे आना बाकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular