अधिवक्ता संघ के चुनाव में भगवान दास दीक्षित बने अध्यक्ष व शैलेंद्र महामंत्री

0
638

अवधानामा संवाददाता

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार धुरिया चुने गए निर्विरोध

हमीरपुर। बार एसोसिएशन का सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न हुए। सुबह 7 से शाम 3बजे तक मतदान हुआ। देर रात मतगणना पूरी हुई जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला रहा और अंत में पांच वोटो से अध्यक्ष पद में भगवान दास दीक्षित ने जीत दर्ज कराई।वहीं महामंत्री पद पर 240 वोटो से शैलेंद्र सचान विजय हुए। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में निर्विरोध कमलेश कुमार धुरिया चुने गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। इस बार अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों में महेंद्र प्रताप सिंह, भगवान दास दीक्षित व वीरेंद्र यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमें भगवान दास दीक्षित ने 226 मत,महेंद्र प्रताप सिंह ने 221 मत व वीरेंद्र यादव ने 117 मत पाए। महामंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार सचान ने 404 मत व अश्विनी कुमार प्रजापति ने 158 मत प्राप्त किए। शैलेंद्र सचान रिकॉर्ड 246 मतों से जीते। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सागर मिश्रा ने 300 मत,सचेंद्र सिंह ने 224 व पवन कुमार ने 224 मत प्राप्त किए। जिसमें सागर मिश्रा व सचेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में कमलेश कुमार धुरिया निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर अमरजीत शुक्ला ने 340 मत व राज प्रताप सिंह ने 221 मत प्राप्त किए। जिसमें अमरजीत 129 मतों से विजय हुए। मतदान के दौरान सुबह से ही कचहरी परिसर में गहमा गहमी का माहौल बना रहा। शाम 3 बजे तक कुल 643 मतदाताओं के सापेक्ष 569 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद शाम 4 बजे से 12 राउंड में वोटो की गिनती शुरू हुई जो देर रात संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर पहले ही राउंड से भगवान दास दीक्षित व महेंद्र प्रताप सिंह के बीच कांटे का मुकाबला बना रहा और अंत में जीत भगवान दास दीक्षित की हुई। इस दौरान कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात रहा और लगातार पुलिसकर्मी मूवमेंट करते नजर आए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here