Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeLucknowशादी में 50 लाख खर्च किए… सास ने दबा लिए जेवर, दूसरी...

शादी में 50 लाख खर्च किए… सास ने दबा लिए जेवर, दूसरी शादी की धमकी देकर पति ने गर्भवती पत्नी को दिया तीन तलाक

दहेज में फ्लैट की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर पत्नी को बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति समेत अन्य ससुरालीजन पिटाई कर प्रताड़ित कर रहे थे। विकासनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकासनगर निवासी समीरा ने बताया कि मो. आरिफ खान से 2021 में उसका निकाह हुआ था।

लखनऊ। दहेज में फ्लैट की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर पत्नी को बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति समेत अन्य ससुरालीजन पिटाई कर प्रताड़ित कर रहे थे। विकासनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

विकासनगर निवासी समीरा ने बताया कि मो. आरिफ खान से 2021 में उसका निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज में फ्लैट की मांग की जाने लगी। मांग न पूरी करने पर पति आरिफ, सास व घर के अन्य लोग बुरी तरह से पिटाई कर प्रताड़ित करने लगे।

वर्ष 2022 में गर्भावस्था के दौरान भी जमकर पिटाई की गई। कई बार तलाक देकर पति की दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी दी गई। दिसंबर 2022 में बेटे के जन्म के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। मायके में रहने लगी। लोगों के समझाने पर वह कुछ दिनों बाद ससुराल चली गई, जहां फिर पहले की तरह परेशान किया जाने लगा।

छह मई को आरिफ बच्चे के साथ अचानक आजमगढ़ स्थित पुश्तैनी घर लेकर गया। इस दौरान दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बुरी तरह से पीटा और इसके बाद तीन तलाक बोलकर बेटे मुस्तफा के साथ घर से निकाल दिया।

शादी में घर वालों ने खर्च किए थे 50 लाख रुपये

आरोप है शादी में 50 लाख रुपये खर्च किए गए। इस दौरान समझौते को भी जबरन तोड़ दिया गया। तीन तलाक दिया गया। आरोप है कि शादी में मिले करीब 25 लाख के गहने को भी सास ने रख लिए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular