Sunday, March 1, 2026
spot_img
Homekhushinagarपूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरे बुजुर्ग का एक कटा पैर

पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरे बुजुर्ग का एक कटा पैर

अवधनामा संवाददाता

बिहार जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ हादसा, वृद्ध गम्भीर

खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पनियहवा पुल के समीप गुरुवार को बिहार जा रही पुर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का एक पैर कट गया। खून से लतपथ बुजुर्ग को पुलिस ने सीएचसी तुर्कहां भेजवाया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर पनियहवा पुल के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पर खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर, रमेश चन्द्र यादव, शशिकेश गोस्वामी आदि मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस बुलाकर घायल को तुर्कंहा सीएचसी भेजवाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृजलाल केवट 70 वर्ष ग्राम अहिरौली थाना रामकोला को छितौनी कस्बा स्थित अपने किसी रिश्तेदारी में जाना था। बृजलाल अनजाने में पुर्वांचल एक्सप्रेस में सवार हो गए , इस ट्रेन का स्टापेज पनियहवा में नहीं है। ट्रेन सिसवा से चलकर सीधे बिहार के बगहा में रूकती है। जब गाड़ी पनियहवा में नहीं रुकी तो घबड़ाते हुए बोगी के गेट पर पहुंच गए इसी बीच असंतुलित हो लड़खड़ाते हुए बाहर गिर गए। इससे उनका एक पैर कटा गया और शरीर के अन्य जगह चोट लग गई, तुर्कंहा सीएचसी से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular