Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस ने कई दशकों तक नागरिकों के साथ विश्वासघात किया: मोदी

कांग्रेस ने कई दशकों तक नागरिकों के साथ विश्वासघात किया: मोदी

मुंबई (हि.स.)। भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अहमदनगर जिले की एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी कई दशकों से देश के नागरिकों के साथ विश्वासघात करती आ रही है। इस बार भी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप नजर आ रही है। इस घोषणा पत्र में देश के नागरिकों के विकास के मुद्दे ही नहीं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि सत्ता में आते ही एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण में से मुस्लिमों को आरक्षण देंगे। इनकी नजर एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर हैं और यह सभी लोग इन वर्गों का आरक्षण खत्म कर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे जीवन की आखिरी सांस तक देश के संवैधानिक ढांचे को बदलने नहीं देंगे।

मोदी ने कहा कि 26/11 का आतंकवादी हमला पाकिस्तान ने महाराष्ट्र की धरती पर किया था। किसने हमारे सैनिकों को मारा, किसने हमारे निर्दोष लोगों को मारा? ये सच्चाई दुनिया जानती है। हमारे देश की अदालतों ने फैसला दे दिया है, पाकिस्तान ने भी इसे स्वीकार कर लिया है लेकिन कांग्रेस पार्टी आतंकवादियों को निर्दोष होने का प्रमाणपत्र दे रही है। यह मुंबई हमलों में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों का अपमान है। यह उन सभी सुरक्षा बलों का अपमान है, जिन्होंने मुंबई हमले में सभी आतंकवादियों को मार गिराया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के प्रचार के लिए सीमा पार से ट्वीट किए जा रहे हैं। बदले में कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में पराजय देख कर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के नेता बौखला गए हैं और बयानबाजी करने लगे हैं, जबकि भाजपा का लक्ष्य देश हित, भारत का विकास, कल्याण, सुरक्षा और सम्मान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular