Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeअसम में माफिया राज चल रहा है: प्रियंका गांधी

असम में माफिया राज चल रहा है: प्रियंका गांधी

प्रियंका का आरोप- भाजपा के पास है भ्रष्टों को ईमानदार बनाने की वाशिंग मशीन

धुबड़ी (असम) (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि असम में माफिया राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर तरफ सिंडिकेट और लूट-खसोट हो रही है। बालू सिंडिकेट, कोयला सिंडिकेट, सुपारी सिंडिकेट, आलू सिंडिकेट से लेकर पशुओं की तस्करी तक सरेआम हो रही है।

प्रियंका गांधी बुधवार को धुबड़ी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक तरफ भ्रष्टाचार के विरुद्ध बात करती है और दूसरी तरफ भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा जब तक कांग्रेस में थे, तब भाजपा ने उन पर कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे लेकिन उनके भाजपा में शामिल होते ही सारे आराेप गायब हो गए। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है, जिसमें भ्रष्ट लोगों को ईमानदार बना दिया जाता है। इस दौरान प्रियंका ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर कई आरोप लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular