राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ ने शोभायात्रा में की पुष्पवर्षा

0
157

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त बत्सल श्रीहनुमानजी महाराज की जयन्ती अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में जहां एक ओर विभिन्न व्यायामशालाओं के अखाड़े प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहे, तो वहीं शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत कर प्रसादी वितरण किया गया। इसके अलावा भगवान के पात्र अभिनय करते हुये विमानों पर सवार पात्रों का पुष्पवर्षा का स्वागत सम्मान किया गया। शोभायात्रा के दौरान राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ (रजि.) के तत्वावधान में स्वागत करते हुये प्रसाद वितरण व पुष्पवर्षा की गयी। इस दौरान अध्यक्ष शक्ति पाठक, अनिता गोस्वामी, रचना रावत, मोनिका शर्मा, आकांशा पुरोहित, ऊषा विदुआ, रितु उपाध्याय, बबीता तिवारी, संगीता गोस्वामी, नेहा पाठक, आरती तिवारी, विनीता नायक, रंजना शुक्ला, निधि दुबे, उवर्शी शर्मा, पूजा तिवारी, संगीता तिवारी, रेनू शर्मा, मधु तिवारी के अलावा अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here