पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो प्लास्टिक उपयोग छोड़ना पड़ेगा: आर पी सिंह

0
73

अवधानामा संवाददाता

हिण्डालको रेनूसागर में विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव का आयोजन

सोनभद्र/अनपरा हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीज़न प्लांट के मुख्य द्वार पर विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर पी सिंह ने उपस्थित सभी को विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव की शुभकामनाये देते हुए कहा कि पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है,पेड़ पौधे पर्यावरण संतुलन के सबसे बड़े श्रोत हैं। वे ही जलवायु व मौसम को ठीक रखते हैं, वन्य जीवन को संरक्षण देते हैं, बाढ़ व भू आपदा को नियंत्रित करते हैं, भूकंप आने से रोकते हैं, हमें ऑक्सीजन, औषधि और भी बहुत कुछ देते हैं। यदि पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो प्लास्टिक का उपयोग हमें पूर्णतया छोड़ना ही होगा तथा ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर पृथ्वी को हरा भरा बनाना होगा तभी हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहेगी।

इसी क्रम में एच आर हेड शैलेश विक्रम ने विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य क्लाइमेट चेंज,ग्लोबल वार्मिंग,प्रदूषण और जैवविविधता संरछण के प्रति लोगो का धयान आकर्षित करना है हमें किसी भी कीमत पर हमें सिंगल यूज्ड प्लास्टिक कि खपत शून्य करने हेतु सभी को जागरूक करना होगा। ततपश्चात अधिकारियो,कर्मचारियों व विद्यालय के छात्र/छात्राएं सहित शिक्षक,प्राचार्य द्वारा बढ़ चढ़ कर सैकड़ो की संख्या में विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव जागरूकताअभियान रैली निकली गई जो प्लांट मैन गेट से चलकर डी टाइप, राकेट पार्क,यूनियन ऑफिस होते हुए पूरे कॉलोनी का चक्रमण करते हुए वापस स्कूल प्रांगण में समाप्त हो गई। इसी क्रम में रेणुपावर प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाध्यापिका डॉक्टर पूनम वार्ष्णेय के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदू सिंह एवं सचिव कविता श्रीमाली तथा संयुक्त सचिव तूलिका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा अतिथियों के स्वागत गान से हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम ”प्लैनेट बनाम प्लास्टिक” पर आधारित नुक्कड़ नाटक रहा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो प्लास्टिक का उपयोग हमें छोड़ना होगा इससे हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहेगी”। कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा रेनूसागर को प्लास्टिक विहीन रखने की शपथ ली गई।विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मन्नू अरोरा,मनीष सिंह, मृदुल भरद्वाज, प्रणव सोनी, ललित खुराना,समीर आनंद, संजय श्रीमाली,कुमार हर्षबर्धन, कर्नल जयदीप मिश्रा,सुधाकर अन्नामलाई,अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन के के मौर्या ने किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here