शोभायात्रा निकालकर मनाई गई बाबा साहब की जन्म जयंती

0
84

अवधनामा संवाददाता

इंडिया गठबंधन ने किया शोभायात्रा का स्वागत, कराया जलपान

ललितपुर। संविधान के रचियता डा. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती जनपद में धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर में निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा के दौरान लोगों के लिए जलपान कराया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। डीजे की धुनों पर लोग थिरकते हुए नजर आएं। आगे आगे घोडे पर सवार लोग अम्बेड़करजी का झण्डा लिए आगे चल रहे थे। तो वहीं पीछे बौद्व गुरू रथ पर सवार थे। इसके पीछे डा. अम्बेडकर जी के चित्रों के अलावा देश के महापुरुषों के चित्र की झांकियां चल रहीं थीं। रविवार को शोभायात्रा नेहरूनगर स्थित डा. अम्बेड़कर पार्क से प्रांरभ हुई, जो स्टेशट रोड़ होते हुए सपा कार्यालय पहुंची जहां सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव व कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश रजक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा पर पुष्प बरसाते हुए उन्हे जलपान कराया। इसके बाद शोभायात्रा वर्णी चौराहे से होकर मुख्य बाजार होते हुए डा. अम्बेड़कर पार्क पहुंची, जहां लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्र्यापर्ण किया। इस दौरान लोगों ने बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सपा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि संविधान जनक, समाजसेवी, रूढि़वादी विचारधारा के सख्त विरोधी थे। उनका जन्म 14 अपै्रल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। बचपन से उन्हे पढऩे लिखने की रूचि थे। जैसे जैसे वह बड़े होते गए उन्होंने सामाजिक परिवेश देखा, तो वह असहज हो उठे। समाज में व्याप्त कुरीतियों को देखकर उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। जिसे लड़ते हुए आखिरकार उन्होंने अपने संविधान के द्वारा गरीब, शोषित, वंचितों को उनका हक दिलाया। इस दौरान सपा नेता हरीसिंह यादव, विक्की किलेदार, नेहा तिवारी, एड. बहादुर अहिरवार, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, मूरत सिंह यादव, प्रमोद यादव, उवेश खान, संजीव चौरसिया, मोन्टी शुक्ला, पुष्पेन्द्र सिंह बसवां, लक्ष्मीनारायण पटैरिया, राममूर्ति तिवारी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here