Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurस्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड का होली मिलन समारोह सम्पन्न

स्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड का होली मिलन समारोह सम्पन्न

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। स्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड के तत्वावधान में गोविंद सागर बांध की तलहटी में स्थित सिद्ध क्षेत्र बैराबट धाम पर लोधी महासभा, बिग्रेड तथा लक्ष्य इकाई के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर पंथ एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री/पूर्व सांसद, प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व प्रधान सौरभ सिंह लोधी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी। अध्यक्षता रघुवीर सिंह लोधी प्रधान रमेशरा नें व संचालन मुकेश करमरा एड द्वारा किया गया। बताते चलें कि स्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड के तत्वावधान में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सुबह से ही बैराबट धाम पर एकत्रित होनें लगे। बैराबट धाम का शानदार तथा बांध की तलहटी की सुरूली हवा, चिडिय़ा की चहचहाहट तथा शानदार नजरा के मध्य लोग एकत्रित होनें लगें। दोपहर के बाद सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कन्या पूजन से शुभारम्भ हुआ तथा मां बैराबट माई की पूजा अर्चना की गयीं। तदनुसार विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें तथा होली की शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की तथा रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष भरत सिंह लोधी पहाड़ी कला, लक्ष्य जिलाध्यक्ष शशिकांत सिंह लोधी, बिग्रेड जिलाध्यक्ष देव महेशपुर, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, कल्याण कारीटोरन, यशवंत सिंह लोधी सतलींगा, बलराम जरया, सुरेन्द्र सिंह गढौली, प्रभु दयाल प्रधान गौरा, देवेंद्र सिंह लोधी बरोदिया, देवेन्द्र सिंह ककरूआ, कल्लू दावनी, रतिराम पटौराखुर्द, धर्मेंद्र सिंह नयागांव, राजेश यादव, राघवेन्द्र महेशपुरा, राजकुमार जुगपुरा, माधव लागौन, जयहिंद सिंह सेमरा युवा जिलाध्यक्ष, अजब सिंह दावनी, शिवम दावनी, छत्रपाल सिंह नैगुवा, संदीप सिंह लोधी नैगुवा, कृष्णपाल सिंह पटौआ, महेश सिंह कैथोरा, रामजी मडवारी, वैभव गुप्ता, अभय मिश्रा धवारी, अशीष हुण्डैत, अंकित यादव, राकेश रजक, बलवंत सिंह राजपूत, जसपाल सिंह सरदार, संजीव चौरासिया पाली, नरेंद्र सिंह राजपूत, अनुराग सिंह एड., दीपक सिंह राजपूत एड., पं.अमित नायक पार्षद, चरनप्रताप सिंह बाबूजी, निर्मल सिंह लोधी भौंती मडावरा, दुष्यंत सिंह बम्हौरी कलां, डा.बालकिशन राजपूत, परवेज पठान, पं.दीपक पारासर, धु्रव राजा, रूपेश साहू, पत्रकार प्रदीप कुमार एड.जरया, शोभाराम, गजेन्द्र सिंह नयागांव, सुनील सिंह लोधी नयागांव, राकेश राजपूत जखौरा, अजय रमेशरा सहित सैकड़ों की संख्या में नौजवान, उपस्थित रहे। आभार देव महेशपुरा नें जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular