Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसिसोलर में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निकली मतदाता जागरूकता रैली

सिसोलर में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निकली मतदाता जागरूकता रैली

अवधनामा संवाददाता

मौदहा। किशनूबाबू शिवहरे महाविद्यालय सिसोलर में आज बीटीसी शिक्षकों के पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिक्षक का शुभारंभ कर प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट के इतिहास, गांठ बंधन, बेडेन पावेल के जीवन पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा ग्राम सभा सिसोलर में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को आगामी 20 मई को लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर लीडर ट्रेनर अकबर अली, मीना गुप्ता, प्रत्यूष त्रिपाठी, डा. श्याम नारायण, डा. लालता प्रसाद, डा. रमाकांत पाल, अखिलेश कुमार सोनी, आरती गुप्ता, गणेश प्रसाद, राजकुमार गुप्ता सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षु शिक्षकों ने ग्राम सभा के नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular