Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुरानी रंजिश या फिर कुछ और- मस्जिद के इमाम पर अज्ञात लोगों...

पुरानी रंजिश या फिर कुछ और- मस्जिद के इमाम पर अज्ञात लोगों ने क्योँ बोला हमला

लखनऊ। मस्जिद के इमाम पर बेखौफ शख्श ने धारधार हथियार से वार करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। घटना बीती देर रात की है। जब मस्जिद परिसर के बने कमरे में ही इमाम सो रहे थे।

उसी दौरान कुछ लोगों ने इमाम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में लोकबन्धू अस्पताल पहुंचाया। जहां उनको भर्ती कर लिया गया। जिसके बाद से ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर जांच में जुटी हुई है।

आलमबाग थाना क्षेत्र के ईको गार्डेन के पास सीओ कैंट कार्यालय के निकट जेल रोड मस्जिद स्तिथ है। जहां बीती रात तकरीबन 11 बजे मस्जिद के इमाम मोहम्मद मुकीम पर जानलेवा हमला हुआ। इमाम के मुताबिक, वो कमरे में ही बिना कुण्डी लगाए सो ही रहे थे कि इतने में एक शख्श कमरे में दाखिल होते ही धारधार हथियार से वार करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान जब उन्होने उससे बचने के लिए हाथ का इस्तेमाल किया तो सर के साथ-साथ हाथ में भी गंभीर चोटे आयी है।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इमाम को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश और दूसरे विवाद को भी खंगालने के साथ-साथ अज्ञात शक्श की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस की तीन टीमों और सर्विलांस के जरिये हमलावरों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular