HomeUttar PradeshHamirpurअभासा परिषद ने मेधावियों को किया सम्मानित

अभासा परिषद ने मेधावियों को किया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

कला में अंश, दौड़ में अंकित, कबड्डी में नैतिक आए प्रथम

भरुआ सुमेरपुर। अभासा परिषद की जिला इकाई के तत्वावधान में क्रांति धरा के बलिदानियों को नमन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कस्बे के लालू सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया l
कला (आकृति) प्रतियोगिता में छात्र अंश जोशी ने प्रथम, दौड़ प्रतियोगिता में छात्र अंकित तथा कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र नैतिक को प्रथम स्थान मिला। इन प्रतिभागियों को क्रान्तितीर्थ की शर्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। परिषद के जिला मंत्री कैलाश प्रसाद सोनी ने जनपद के क्रांतिकारियों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मन्नीलाल गुरुदेव के प्रपौत्र अभिषेक द्विवेदी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित वर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर यादव को क्रांतितीर्थ का कलमदान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक हरीराम गुप्त, डा. गणेश सिंह विद्यार्थी, शिक्षक अजीत, कंचन सिंह, वंदना, अभिलाषा, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular