किसानों गरीबों नौजवानों के दर्द को नहीं समझ रही यह तानाशाही सरकार

0
117

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय ललितपुर पर लोहिया वाहिनी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महासचिव गिरधारी सिंह यादव रहे। बैठक में वर्तमान प्रदेश और देश पर शासन कर रही इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया एवं बेरोजगारों को पेपर लीक करके अपार कष्ट दिया जा रहा है। किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं दी गई परीक्षाओं की फीस में भी बेहताश वृद्धि आदि समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई। सपा को मजबूत कर जनता के बीच में जाकर इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया एवं साथ ही साथ लोहिया वाहिनी की संगठन के विस्तार पर भी युवाओं को जोडऩे का आग्रह किया गया। बैठक में अंशुल जैन, अभि खजुरिया, आरिफ कुरैशी पूर्व नगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष महिला सभा गीता मिश्रा, अनवर खान, रामप्रताप सिंह, अरमान कुरैशी एड., सभा छात्रसभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष हृदेश मुखिया, संजय सोलंकी, संजय रजक, प्रसाद कश्यप, साकिब अली, आयुष्य सैनी, राहुल अहिरवार, असद अली, अरविंद श्रीवास, युवराज, अजय यादव, सोहेल खान, आसिफ खान, शैतान यादव, दर्शन सिंह, इकरार साहब, बल्लू, नीरज तिवारी, गौरव सिंह, रामचंद्र, विशाल यादव, राजकुमार, महिपाल सिंह, हाथी राजा, प्रियांशु यादव, आशीष राजा, यशपाल यादव, धर्मेंद्र कुमार, शिवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन विजय यादव ने किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here