Tuesday, September 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeस्कूल में हुआ माता पिता सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

स्कूल में हुआ माता पिता सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

अवधनामा संवाददाता

हमीरपुर। विकास खंड क्षेत्र के बिलौटा ग्राम पंचायत के मजरा छक्कीडेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में माता पिता सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्षेत्र के छक्की डेरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में योग वेदांत सेवा समिति अहमदा बाद के तत्वाधान में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल किशोर द्वारा बच्चो को अपने माता पिता का सम्मान करने व उनकी सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। समित की सदस्य मीना ने बच्चो को संस्कार वान बनने के लिए प्रेरित किया। बच्चो ने अपने माता पिता का माल्यार्पण कर सम्मान किया। संस्था के सदस्य अमर सिंह ने भी बच्चो को प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मती रामरती विश्वकर्मा,विद्यालय प्रबंध समित अध्यक्ष रूप सिंह,माधुरी ,कीर्ति ,चांदनी, गांव के चंद्रशेखर, देवनारायण,जीतराम,सियाराम, वंश गोपाल,जय देवी,पूनम,विद्यालय स्टाप अरविंद सिंह, मती दीपा साहू,आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular