Thursday, March 19, 2026
spot_img
Homekhushinagarसशक्त देश के लिए सशक्त महिला का होना बहुत जरूरी है :...

सशक्त देश के लिए सशक्त महिला का होना बहुत जरूरी है : मंजू

अवधनामा संवाददाता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में कंपोजिट विद्यालय मंगलपुर में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

मथौली बाजार, कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय मंगलपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू देवी प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय सोनिया तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत की सम्मानित महिला श्रीमती सरिता सिंह एवं अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती रानी लक्ष्मीबाई, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण करके किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मंजू देवी ने कहा कि सशक्त देश के लिए सशक्त महिला का होना बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अभिभावक गणों से विनम्र निवेदन है कि अपने-अपने पाल्यों को परिषदीय विद्यालयों में ही प्रवेश कराएं तथा बच्चे एवं बच्चियों मे कोई भेद न करें। कार्यक्रम को दिनेश कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मुखलाल प्रजापति, रामबदन चौहान, हरीश कुमार पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, प्रेमसागर, अरविंद आदि लोगों ने सम्बोधित किया। उक्त कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के समस्त छात्राओं को विरागना रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रशिक्षक रणधीर सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा बालिका शिक्षा एवं महिला उत्थान हेतु मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए समस्त सम्मानित आगन्तुकों एवं अभिभावक गणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular