HomeUttar PradeshKanpurइखलाक अहमद डेविड लखनऊ लोकसभा के कोआर्डिनेटर नियुक्त

इखलाक अहमद डेविड लखनऊ लोकसभा के कोआर्डिनेटर नियुक्त

अवधनामा संवाददाता

कानपुर ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सदस्य रहे इखलाक अहमद डेविड को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ लोकसभा का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। इखलाक अहमद डेविड ने महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का आभार व्यक्त किया। इखलाक अहमद डेविड ने कहा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटो पर कोआर्डिनेटर नियुक्त कर दिये है जो प्रदेश में इंडिया गठबंधन के दलों के साथियों के साथ समंजस्य बनाकर 80 लोकसभा सीटो को जीतने के लिए कार्य में लग गये है लखनऊ लोकसभा के सभी बूथों पर गठबंधन के साथ संयुक्त टीमों का गठन कर उसको मज़बूत बनाने में लगेगे। राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा प्रदेश के जितने जिलों से गुज़रेगी उन जिलो में कांग्रेस अपनी ताकत दिखाकर कार्यकर्ताओं में जोश और मज़बूती प्रदान करेगी।इखलाक अहमद डेविड को लखनऊ लोकसभा के कोआर्डिनेटर नियुक्त होने पर संदीप शुक्ला, कृपेश त्रिपाठी, सतीश दीक्षित, नरेश त्रिपाठी, राजेश सिंह, नव तिवारी,आदि ने हर्ष वयक्त किया!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular