Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurप्रशांति विद्या मंदिर में हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन

प्रशांति विद्या मंदिर में हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन

अवधनामा संवाददाता

एल्बेंडाजोल दवा खाने का नही कोई साइड इफेक्ट नहीं : सी एम ओ

ललितपुर। शहर के गोविन्दनगर स्थित प्रशांति विद्या मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण द्वारा फीता काटकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल के सेवन से कृमि संक्रमण से बचाव होता है यह दवा पूर्णतया सुरक्षित है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। उन्होंने बेहिचक दवा सेवन करने के लिये कहा। प्रभारी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों, निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े निकालने के लिये दवा एल्बेंड़ाजोल खिलाई जा रही है। एक से तीन साल के बच्चों को टेबलेट का चूरा कर पानी के साथ खिलाया जायेगा। बड़े बच्चों को दवा चबाकर खानी है। उन्होनें कहा कि बीमार बच्चे को कृमि मुक्ति की दवा नहीं खिलाई जायेगी। डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हैल्थ स्पेशलिस्ट डा.सौरभ सक्सेना ने बताया कि अगर कीड़े पेट में मौजूद है तो बच्चे के आहार का पूरा पोषण कृमि हजम कर जाते हैं। इससे बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। बच्चा धीरे-धीरे खून की कमी (एनीमिया) समेत अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। कृमि से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिये यह दवा एक बेहतर उपाय है। आरबीएसके डीईआईसी मैनेजर डा.सुखदेव ने बताया कि एनडीडी कार्यक्रम साल मे दो बार मनाया जाता है। डीपीएम रजिया फिरोज ने बताया कि एक से 19 वर्श तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिये जिले में 5.71 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। डा.राजेश भारती ने कहा कि किसी भी अभिभावक को यह टेबलेट रखने या बाद में खिलाने के लिये नहीं देनी है। यह दवा आशा व आंगनबाड़ी के सामने ही बच्चों को खिलानी है। उन्होंने खाने से पहले और शौच के बाद अपने हाथ साबुन से धोने, साफ और स्वच्छ पानी पीने की सलाह बच्चों को दी। इस अवसर पर प्रशांति विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, संरक्षक संजय श्रीवास्तव, निदेशक अर्पित श्रीवास्तव, मुशीर खान आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मातृ एवं शिशु परामर्शदाता रविशंकर झा के द्वारा किया गया। अंत में प्रभारी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह ने आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular