Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसंजय सिंह को फिर से राज्यसभा भेजे जाने पर आप ने जताया...

संजय सिंह को फिर से राज्यसभा भेजे जाने पर आप ने जताया हर्ष

अवधनामा संवाददाता

कार्यकर्ताओं ने किया नृत्य, वितरण किया मिष्ठान

ललितपुर। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा में भेजे जाने पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया गया। इस खुशी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराते हुये हर्ष व्यक्त किया। वक्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीबाल का धन्यवाद देते हुये अपनी-अपनी बात रखी। तत्पश्चात बैण्ड बाजों के साथ कार्यकर्ताओं ने नृत्य करते हुये मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड के प्रान्तीय अध्यक्ष विवेक जैन, जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., महासचिव अनूप ताम्रकार, जिला मंत्री रमेश कुमार झां, महिला अध्यक्ष हरीबाई राजपूत, पूनम राजा, मीना, डा.सोबरन सिंह, बुद्धसिंह बुन्देला, गनेशराम रजक, हजारीलाल राजपूत, प्रमोद कुमार नामदेव, मनीष जैन, महेन्द्र कुमार पाराशर, कैलाश नारायण एड., दीपक सिंह, अनुराग सिंह एड., मानसिंह, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular