Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurविशेष सचिव नें गौशालाओं का किया निरीक्षण

विशेष सचिव नें गौशालाओं का किया निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

हमीरपुर : शुक्रवार को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से नामित जनपदीय नोडल अधिकारी शिव प्रसाद द्वारा दिनांक 11.01.2024 से 13. 01.2024 तक जनपद हमीरपुर भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत दिनांक 11.01.2024 को नगर पंचायत कान्हा गौशाला सुमेरपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें 592 गोवंश संरक्षित पाये गये। गोवंश को ठंड से बचाव हेतु गौशाला के चारो तरफ त्रिपाल व आलाव इत्यादि की समुचित व्यवस्था पायी गयी। गोवंशो के भरण-पोषण हेतु भूसा चारा व पानी पीने हेतु स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पायी गयी।
इसीक्रम में गो आश्रय स्थल मकरांव विकास खण्ड मौदहा का निरीक्षण किया गया जिसमें 319 गोवंश संरक्षित पाये गये। गोवंश के रख-रखाव हेतु आवश्यक मूलभूत आवश्यकताएं यथा शेड, चरही, छाया एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पायी गयी। गोवंश को ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल व आलाव की व्यवस्था पायी गयी। गोवंश के भरण-पोषण हेतु हरा चारा भी मौके पर पाया गया।

दिनांक 12.01.2024 को गो आश्रय स्थल जराखर विकास खण्ड गोहाण्ड का

निरीक्षण किया गया जिसमें 168 गोवंश संरक्षित एवं स्वस्थ्य पाये गये तथा गोवंशों को ठंड से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था पायी गयी बीमार गोवंश के लिये 01 अलग शेड बना हुआ पाया गया। गोवंश के भरण-पोषण हेतु गौशाला में लगभग 430 कुन्टल भूसा उपलब्ध पाया गया साथ दाना बनाने की मशीन भी लगी पायी गयी एवं वर्तमान में चार बीघे में हरा चारा भी लगा पाया गया। गौशाला निरीक्षण के समय 01 गोबर गैस प्लाट पाया जो अपूर्ण है उसे पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है। गौशाला में अच्छे पशुओं को देख कर विशेष सचिव द्वारा निर्देश दिये गये कि दूध देने वाले गोवंशों को सुपुर्द कराना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को लाभ मिल सकें।

इसी क्रम में पंजीकृत ओम गौशाला गिरवर राठ का निरीक्षण किया गया जिसमें 300 गोवंश संरक्षित पाये गये गोवंश को ठंड से बचाव हेतु गौशाला में त्रिपाल व आलाव इत्यादि की समुचित व्यवस्था पायी गयी। गोवंशो के भरण-पोषण हेतु भूसा चारा व पानी पीने हेतु स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पायी गयी। निरीक्षण के समय विशेष सचिव महोदय द्वारा गोबर गैस प्लांट तथा वर्मी कम्पोस्ट बनाने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी मौदहा, राठ, सुमेरपुर, गोहाण्ड व जराखर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular