अवधनामा संवाददाता
कप्तानगंज प्रीमियर लीग सीजन 2 का दूसरा दिन
कप्तानगंज, कुशीनगर। कप्तानगंज प्रीमियर लीग सीजन 2 के दूसरे दिन गुरुवार का मुकाबला मगहर व मऊ के बीच खेला गया, जिसमें मगहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 157 रन बनाया जिसमें सूरज ने 110 रनों की शानदार पारी खेली। मऊ ने 157 रनों के लक्ष्य 9.3 ओवरों में 5 विकेट के नुक्सान पर हासिल कर लिया। प्रफुल्ल ने शानदार 78 रनों की पारी खेली। इस तरह से मऊ यह मैच जीत कर आगे प्रवेश कर गया।
इस मैच के मुख्य अतिथि डॉ उपेंद्र सिंह, ए. रामगोपाल गुप्ता, गोलू मिश्रा, सभासद संजय पटेल रहे। वही दूसरा मैच मऊ व पिपराइच के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपराइच ने निर्धारित 8 ओवरों में 102 रन के जवाब में मऊ ने महज 6 ओवर में ही आसानी से जीत दर्ज कर आगे प्रवेश कर गया। इस मैच के मुख्य अतिथि सुभाष वर्मा व क्रिसेंट स्कूल के प्रबंधक मु. शबीब रहे।संरक्षक संजय यादव व आयोजक अंशु गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजगोपाल मिश्र, महफूज दानिस, शुभम, राजन साहनी, अरुण, अमित यादव, सोनू, प्रिंस, चंदू, शिवम, साजिद, सन्नी, अंकुर, दीपक आदि मौजूद रहे।





