शोभा यात्रा निकाल घर-घर दिया गया पूजित अक्षत व निमंत्रण

0
101

अवधनामा संवाददाता

 

मथौली बाजार, कुशीनगर। आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अयोध्या में बने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरण कर रहे है।

इसी के तहत शुक्रवार को मथौली कस्बा के वार्ड नंबर सोलह में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर घिवहीं से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभा यात्रा के साथ निमंत्रण देना आरंभ कर लोहेपार, सिरसिया, खैरेटवा, बहुआस, मथौली श्रीराम बाजार होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पर पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान जिला बौद्धिक प्रमुख जनार्दन, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, चेयरमैन नवरंग सिंह, खंड संचालक हरीश पांडेय, खंड कार्यवाह विजय सैनी, सियाराम दास, संजय सिंह मुन्ना, आकाश जायसवाल, ज्ञानचंद कुंवर, दिनेश सिंह, सुरेश उपाध्याय, देवेन्द्र तिवारी, हेमंत सिंह, उमेश साहनी, मनीष सिंह, पारसनाथ जायसवाल, सभासद रविन्द्र सैनी, कृष्णा मद्धेशिया, हीरालाल अम्बे, अजय कनौजिया, रामनिवास सिंह, वशिष्ठ पांडेय, मणिचंद वर्मा, पारसनाथ कुशवाहा, लक्ष्मण वर्मा, प्रदुम्न मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here