Sunday, May 31, 2026
spot_img
Homekhushinagarपडरौना में शोभा यात्रा 7 जनवरी को, शामिल होंगे हजारों श्रद्धालु

पडरौना में शोभा यात्रा 7 जनवरी को, शामिल होंगे हजारों श्रद्धालु

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। नूतन मंदिर में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भव्य शोभा यात्रा पडरौना में 7 जनवरी 2024 दिन रविवार, समय प्रातः 11:00 बजे से जूनियर हाई स्कूल पडरौना से आरंभ होगा।

इस संदर्भ में गुरुवार एक प्रेस वार्ता का आयोजन शिवराम पैलेस में आयोजित हुआ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा प्रांत से नियुक्त प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन होनी है, इस दिन प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को, नवीन मंदिर, भूतल के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस निमित्त पडरौना में 07 जनवरी को भव्य शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, गाय, बुलेट, कार के अलावा राम जी के जीवन पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। नृत्य संगीत के द्वारा यह रथ पूरे पडरौना में भ्रमण करेगा जिसमें पडरौना सेवरही, खड्डा, दुदही, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, विशुनपुरा खंड के सभी राम भक्त उपस्थित होंगे। इस क्रम में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। राम पर आधारित भजन कीर्तन 22 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे, जगह-जगह हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, राम रक्षा स्त्रोत का सामूहिक पाठ किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएं जाएंगे, विश्व के करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता के क्रम में यह अपील की गई की शोभायात्रा के दिन 7 जनवरी 2024 को 10000 से अधिक राम भक्त शामिल हो तथा अपने को घर परिवार देश-विदेश को राम-मय बनाएं। करीब 500 वर्ष के लंबे इंतजार और कड़ी लड़ाई के बाद 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। यह सनातन प्रेमियों के लिए भक्ति खुशी उत्साह का पल होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular