Saturday, March 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकेन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। विकास खण्ड देवां के ग्राम पंचायत टाई खुर्द व ग्राम पंचायत चंदौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का सरल व प्रभावी माध्यम बन रही है। ‘विकसित भारत का निर्माण’ और ‘अंत्योदय’ का मोदी जी का संकल्प इस यात्रा के माध्यम से साकार हो रहा है और यह देश के जन-जन में “मोदी की गारंटी” का प्रत्यक्ष प्रमाण बन कर उभर रही।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख धर्मेद्र यादव, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष परशुराम रावत, लखन सिंह मौर्य, नवीन सिंह राठौर, शिव स्वामी वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, प्रवेश मौर्य, राजेश वर्मा, परशुराम पाल, सतीश रावत, तेज नारायण यादव, सन्नो देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।02

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular