कांग्रेस सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि एक विचार आंदोलन- मोहसिन

0
188

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक पार्टी ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की बड़ी भूमिका थी इसके बाद आजादी को बचाए रखने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया आजादी के बाद देश खस्ता हाल में था उद्योग धंधे बंद पड़े थे देश 562 छोटी बड़ी रियासतों में बटां हुआ था जिसका एकीकरण कांग्रेस ने किया।
उक्त उद्गार आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने झंडारोहण के पश्चात कांग्रेसजनों के बीच व्यक्त किया। झंडारोहण का कार्यक्रम कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव कमल भल्ला एवं जनपद अध्यक्ष अखिलेश मणि त्रिपाठी की अगवाई में संपन्न हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े उद्योग जैसे। सेल-भेल, बीएसएनल, शिपिंग कॉरपोरेशन, इंडियन एयरलाइंस आदि का निर्माण किया। आईआईटी, आईआईएम से लेकर इसरो, परमाणु अनुसंधान केन्द्रो की स्थापना की। हरित क्रांति चलकर देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। श्वेत क्रांति चलकर देश में दूध की नदियां बहायी। कांग्रेस ने इस देश के लिए आजादी की लड़ाई लडी और कुर्बानियां दी।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, इरफान कुरैशी, कमल भल्ला, अखिलेश मणि त्रिपाठी शिव बहादुर वर्मा, सरजू शर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।02

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here