सजने लगी अवधपुरी, दीवारों पर उकेरे जा रहे श्रीराम के जीवन प्रसंग

0
123

अवधनामा संवाददाता

वॉल पेंटिंग के माध्यम से भगवान राम के जीवन प्रसंगों को दीवारों पर उकेरा जा रहा

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीरामलला आगामी 22 जनवरी को विराजमान होने जा रहे हैं। इस अवसर पर देश-विदेश से तमाम वीवीआईपी और श्रद्धालुगण अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में अयोध्या को सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में राम की पैड़ी पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से भगवान राम के जीवन के प्रसंगों को उकेरा जा रहा है। जो यहां आकर्षण का केंद्र होगा। यह कार्य श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम कराया जा रहा है। वॉल पेंटिंग का काम एयरपोर्ट, राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी व अयोध्या के अन्य प्रमुख स्थलों पर किया जा रहा है। इस वॉल पेंटिंग के माध्यम से भगवान राम के जीवन को दर्शाया जा रहा है। वॉल पेंटिंग का मकसद यह भी है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान राम के आदर्शों व जीवन से सीख मिले। उनको पौराणिक अयोध्या का आभास हो।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here