गरीबो के सीधा लाभ पहुंचा रही केन्द्र व प्रदेश की सरकारें- मोहसिन रजा

0
187

अवधनामा संवाददाता

सिरौलीगौसपुर। प्रदेश के हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अकरम अंसारी व ग्रामीणों के साथ किन्तूर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मोहसिन रजा ने कहा कि हमारी, केन्द्र व प्रदेश की सरकारें गरीबों को सीधा लाभ पंहुचा रही है। केन्द्र सरकार देश की आवाम के विकास में जुटी हुंयी है तो वहीं हमारी प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में अमन चैन को स्थापित करने सुरक्षा की गारन्टी की तर्ज पर काम कर रही है।गुन्डे माफिया त्राहि माम कर जेल की सलाखों के पीछे पंहुच गये देश की बहन बेटियां व आम जनमानस अमन चैन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं। आगे कहा कि मोदी की गारंटी के तहत पूरे देश में हर घर नल का पानी, प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बृद्वावस्था विधवा दिब्यांग पेंशन आयुष्मान कार्ड रासन कार्ड शिक्षा आंगनबाड़ी स्वास्थ्य तथा 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन करोड़ों की संख्या में इज्जत घर जैसी महत्वपूर्ण योजनायें चला कर सीधे लाभान्वित किया है। कार्यक्रम में अकरम अंसारी, संन्तोष पान्डेय शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि ने गांव गरीब कैसे विकास करे पर प्रकाश डाला कृर्षि विभाग के डाक्टर वीरेंन्द्र यादव ने कृर्षि विभाग की योजनाओं से, ग्राम सचिव सुरेश चन्द्र यादव ने गांव के विकास से सम्बंधित जानकारी दी सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक कुमार, सहायक विकास अधिकारी आई एस बी विनोद कुमार लेखपाल महेन्द्र जायसवाल, सेवानिवृत्त अध्यापक अफसर अब्बास आदि ने विचार व्यक्त किए। रसूलपुर में खंण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि रामतेज सोनकर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। राजेश कुमार रावत आदि थे। पीठापुर में ग्राम प्रधान लक्ष्मी सचिव कुलदीप श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला वीरेन्द्र तिवारी सतीश वर्मा आदि ने धुसेडिया ग्राम पंचायत में भाजपा नेता उमेश निगम, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार सोनी प्रधान श्रवण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।06

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here