Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंजय की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में ऑल इंडिया स्तर पर 7वीं...

संजय की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में ऑल इंडिया स्तर पर 7वीं रैंक ,घर पर सैकड़ों लोगों ने किया सम्मान

अवधनामा संवाददाता

सोहावल-अयोध्या | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की अखिल स्तर की इंजीनियरिंग ट्रेड की एस. आई. रैंक के लिए मई में आयोजित 20 पदों हेतु भर्ती परीक्षा में सोहावल तहसील के सत्ती चौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदपुर कटरा कृषक दीन दयाल लोधी के लाल संजय कुमार ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल करके क्षेत्र को गौरवांवित कर दिया। इसके पूर्व कई अन्य दर्जनों भर्ती परीक्षाओं में प्री और मेंस में सफलता प्राप्त करने में कुछ अंको या डीवी से छट जाते थे, लेकिन सतत परिश्रम, ईमानदारी, संघर्ष एवम आत्म विश्वास से अंततः सफलता हासिल कर लिए। बताते चले कि घर की आर्थिक स्थिति आज भी बहुत दयनीय है। घास फूस और क्षीण हीन कच्चे मकान में घर का गुजर बसर किसी तरह मजदूरी करके दीन दयाल लोधी ने संजय की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। संजय ने अयोध्या पॉलीटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद प्रयागराज में एक्सीलेंटविजन टेक्निकल एकेडमी के मार्गदर्शन में तैयारी की। संजय की कामयाबी पर गांव में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने आज संजय और उनके पैरेंट्स का सम्मान किया । संजय की कामयाबी पर ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें बहुत गौरव की अनुभूति हो रही है । उन्होंने कहा कि भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्रों और हाई स्कूल , इंटर , ग्रेजुएशन में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों का इसी तरह हम हौसला अफजाई करते रहेंगे और क्षेत्र के छात्रों को कैरियर गाइडेंस के लिए विभिन्न कैरियर गाइडेंस के लिए काउंसलर से संपर्क करके एक नई दिशा देंगे। सहायक अभियंता जल निगम प्रयागराज रवि शंकर वर्मा ने सफल छात्र के पैरेंट्स और संजय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीजेपी किसान मोर्चा के महामंत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, योग गुरु एवं एजुकेटर सुमित सेंगर, कोटेदार माताफेर तिवारी, शशि भूषण सिंह, जीतू शाक्य, निर्भय सिंह, संजय सिंह, दुर्गा कसौधन , पप्पू सिंह, दिनेश सिंह, मनोज गुप्ता सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। संजय के शिक्षक अरहम सिद्दीकी ने इस गौरवांवित सफलता पर कहा कि किसी छात्र की कामयाबी के पीछे छात्र की मेहनत के साथ पैरेंट्स का बहुत योगदान होता है। श्री सिद्दीकी ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में किसी भी मेधावी छात्र को आर्थिक स्थिति पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी और न ही किसी प्रकार मार्गदर्शन की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular