Wednesday, April 1, 2026
spot_img
Homekhushinagarसीएमओ ने मुसहर बस्ती में फीता काटकर किया सघन टीबी खोज अभियान...

सीएमओ ने मुसहर बस्ती में फीता काटकर किया सघन टीबी खोज अभियान का शुभारंभ

अवधनामा संवाददाता

टीम के साथ पांच घर भ्रमण कर टीबी के संभावित व्यक्ति को सीएमओ एवं डीटीओ ने नमूने लेने हेतु दिए डिब्बी

जनपद में 229 टीम द्वारा लगभग 37557 लोगों की हुई स्क्रीनिंग तथा 253 सम्भावित व्यक्तियो के एकत्र हुए बलगम के नमूने

कुशीनगर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की आदेशानुसार जनपद में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉ सुरेश पटारियां द्वारा खिरकिया मुसहर बस्ती में फीता काटकर किया गया। ततपश्चात वहाँ कार्य कर रही टीम के सदस्यों के साथ सीएमओ एवं डीटीओ डॉ एस एन त्रिपाठी द्वारा पाँच घरों का भ्रमण किया गया एवं टीबी के लक्षणों वाले सम्भावित व्यक्ति को बलगम के नमूने लेने के लिये डिब्बी दी गयी।

लोगों को सम्बोधित करते हुये सीएमओ ने कहा कि जिन व्यक्तियों में टीबी के लक्षण जैसे-दो सप्ताह से खाँसी, बलगम आना,बुखार,रात में पसीना,भूख न लगना आदि दिखे वैसे लोगों को बलगम जाँच हेतु अवश्य प्रेरित करे। उन्होंने ने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है कि टीम आपके घर घर जायेगी और निःशुल्क जाँच तथा उपचार की व्यवस्था उपलब्ध करायेगी। सीएमओ ने जनमानस से अपील किया कि इस अवसर का लाभ उठायें और घर बैठे ही जाँच करवाये। जिला क्षयरोग अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद के 19 टीबी यूनिट के ग्रामीण इलाकों में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 229 टीमें लगायी गयी है और कार्यक्रम के बेहतर पर्यवेक्षण के लिये 46 पर्यवेक्षक लगाये गये है जो प्रतिदिन की रिपोर्ट एकत्रित कर सायंकाल को प्रेषित करेगे। डॉ तिवारी ने कहा कि इस अभियान में ज्यादातर ऐसे क्षेत्रों का चयन किया गया है जहाँ के लोग अस्पताल पहुँचने में कठिनाई महसूस करते है और मुसहर बस्ती को प्राथमिकता पर रखा गया है। डीटीओ ने बताया कि आज विशेष अभियान के प्रथम दिन जनपद में लगी टीम द्वारा लगभग 37557 व्यक्तियो की स्क्रीनिंग की गई तथा 253 टीबी युक्त लक्षणों वाले सम्भावित व्यक्तियो के बलगम के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र, जिला पीपीएम समन्वयक नितेश राय, एसटीएस विवेक यादव,एसटीएलएस विशाल जयसवाल उपस्थित रहे।

4564 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

इसी क्रम में सीएचसी कसया में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का शुभारंभ अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी द्वारा मुसहर बस्ती अन्ध्या के मठिया टोला से किया गया। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दिन 15 टीम द्वारा कुल 4564 लोगों की स्क्रीनिंग की गई तथा 26 सम्भावित व्यक्तियो के बलगम एकत्र कर जांच हेतु सीएचसी पर लाया गया। इस अभियान में कार्य करने वाले एसटीएस शाहिद अंसारी, एल टी विजयकृष्ण द्विवेदी, विनोद वर्मा, अशोक गुप्ता, धनश्याम प्रसाद, नगीना यादव, रामदौड़ यादव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular