Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसपा0 नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन को बताने का काम करें- पूजा...

सपा0 नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन को बताने का काम करें- पूजा सरोज

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद पर समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक एवं नव नियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम समाजवादी पार्टी जनपद-आजमगढ़ के नि.जिला अध्यक्ष-हवलदार यादव की अध्यक्षता में किया गया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री- श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के मूर्ति पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद शिक्षक सभा के नव नियुक्त पदाधिकारियो को माला पहनाकर स्वागत कर मनोनयन पत्र वितरित किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष-हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी शिक्षक सभा के संगठन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और शिक्षक सभा के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए अभी से अभियान छेड़ दें और समाजवादी पार्टी के नीतियों, सिद्धांतों को जन-जन को बताने का काम करें। जिससे भारतीय जनता पार्टी के सरकार के काले चिट्ठे जनता के सामने आ सके। हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र व संविधान विरोधी है। विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए बल दिया।
पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलित व पिछड़े, अल्पसंख्यक व अन्य कमजोर वर्ग के लोगों के हक और अधिकार पर डाका डालने का काम कर रही है। विधायक अखिलेश यादव, डॉक्टर संग्राम सिंह यादव, पूजा सरोज,बेचई सरोज ने नव नियुक्त पदाधिकारी को माला पहनाकर कर स्वागत और अभिनंदन किया।
शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि पूरे निष्ठा व लगन के साथ हम समाजवादी पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर डॉक्टर सुनील कुमार यादव, विवेक सरोज, अंकुर सिंह, जय सिंह, इंद्रेश पटेल, अमरनाथ यादव, अशोक कुमार मौर्य, विनोद कुमार, रंजन यादव, निक्की विश्वकर्मा,सुनील दत्त, संतलाल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह,अजीत कुमार राव, संतोष कुमार गौतम, वीरेंद्र कुमार यादव, विशाल विश्वकर्मा आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular